महाराजगंज: शिवगढ़ स्थित नहर कोठी परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान यूनियन की बैठक संपन्न हुई
6 जुलाई सोमवार दोपहर 3 बजे किसान यूनियन की एक बैठक संपन्न हुई,जो प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा की अध्यक्षता में संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित की गई। धान की रोपाई के समय खाद को लेकर फार्मर आईडी बनवाने के अनिवार्यता से तथा डीजल पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा विद्युत कटौती से किसान आत्महत्या पर विवश हो रहा है।