चूरू: जिले में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नशे में ड्राइविंग पर कसा शिकंजा, 564 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 23, 2025 चूरू जिले में चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए हजारों लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने रविवार को बताया कि अभियान के दौरान 26,726 लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो।