चूरू: चूरू की महिला बीएलओ ने किया कमाल, मतदाता पुनरीक्षण में 5 महिला बीएलओ ने किया शत-प्रतिशत डिजीटाइजेशन
Churu, Churu | Nov 23, 2025 मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के दौरान चूरू जिले की महिला बीएलओ ने अपनी मेहनत और लगन से उल्लेखनीय मिसाल पेश की है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में चूरू विधानसभा क्षेत्र की 5 महिला बीएलओ ने रविवार तक शत-प्रतिशत डिजीटाइजेशन कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।