मीनापुर: मधेपुर गांव से लापता युवती का शव बागमती नदी में मिला, पुलिस कर रही जांच
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव से गुम युवती का शव मिलने के मामले में थाने में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस में शिकायत दर्ज कराई गई है। विदित हो कि बीते मंगलवार को मधेपुर बागमती की पुरानी धारा से युवती का शव बरामद किया गया था। युवती की पहचान मधेपुर गांव के मो मोकिम की 19 वर्षीय पुत्री अंतरा खातून बताया गया है।