कटंगी: कोड़मी में सीसी सड़क निर्माण पर सवाल, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़मी में सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जनपद पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि दिलीप कुमार राउत ने आरोप लगाया है कि राज्य वित्त आयोग मद से स्वीकृत 13 लाख रुपए की राशि से बन रही सीसी सड़क में धांधली की जा रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य में तय मापदंडों के अनुसार मटेरियल का उपयोग नहीं किया जा रहा है।