मढ़ौरा: शिल्हौरी में विधायक ने किया चप्पल उद्योग का उद्घाटन
Marhaura, Saran | Jun 14, 2026 रविवार की दोपहर तीन बजे स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने मुखिया संघ के अध्यक्ष परमात्मा यादव ,मिथलेश राय ,मुखिया प्रतिनिधि बिनय सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र राय के साथ संयुक्त रुप से शिल्हौरी में चप्पल उद्दोग का उद्घाटन फिता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इस उद्दोग से युवा वर्ग को स्वरोजगार का अवसर मिला है।