अकलतरा: किरारी गांव के युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
किरारी गांव के मनीष साहू ने घर में फांसी लगा ली. इसके बाद परिजन ने उसे फांसी पर लटकते देखा। फिर मनीष को फांसी के फंदे से उतारा गया और उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मामले में आज शनिवार को दोपहर तक पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, मनीष साहू ने खुदकुशी क्यों की, यह अज्ञात है।