तरौद गांव के केएसके महानदी पॉवर प्लांट के कर्मचारी दुर्गेश कौशिक, प्लांट से छुट्टी के बाद घर जा रहा था, तभी अकलतरा के इंदिरा उद्यान के पास कार ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर के बाद बाइक सवार दुर्गेश लहू-लुहान हो गया और उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।