मुज़फ्फरनगर: शाहपुर-बुढ़ाना रूट पर परिवहन विवाद बढ़ा, टाटा मैजिक यूनियन ने खोला मोर्चा, 20 साल से सेवा दे रहे चालकों ने कहा- दबंगई से छेड़छाड़
मुज़फ्फरनगर के शाहपुर-बुढ़ाना रूट पर परिवहन विवाद को लेकर टाटा मैजिक चालकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। चालकों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके रोजगार में बाधा डाल रहे हैं और सवारियां भरने को लेकर विवाद कर रहे हैं। बालियान के हस्तक्षेप के बाद चालक शहर कोतवाली पहुंचे और निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग की।