ग्वालियर गिर्द: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दो युवतियों सहित पांच लोग हिरासत में, डेढ़ साल से चल रहा था अनैतिक कारोबार
त्यौहार के मद्देनजर पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने साई बाबा मंदिर के पास चल रहे एक स्पा सेंटर पर सोमवार शाम पांच बजे छापामार कार्रवाई की। यहां दो युवक और दो युवतियां मिली है। स्पा केंद्र से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।इस मामले मे स्पा के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है पुलिस अफसरो का कहना है कि यह युवतियाँ कौन इसका पता लगाया जा रहा है।