हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में दो साल पहले पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में जिला स्तरीय टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार
हनुमानगढ़ में करीब 2 वर्ष पूर्व पुलिस पार्टी पर हमला कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में जिला स्तरीय टॉप-10 आरोपी को जंक्शन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में इस घटना में शामिल 11 जनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई है।