महिदपुर: महिदपुर नगर में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को घेरा, दी चेतावनी
महिदपुर नगर में जल सप्लाई की स्थिति को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के कई वार्डों में गंदा, बदबूदार और दूषित पानी सप्लाई होने से नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर नगर पालिका के पार्षदों ने एकजुट होकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का घेराव किया और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की कड़ी चेतावनी दी। पार्षद