बिंदकी: दूधी कगार मोड़ के समीप गंगा नदी और पांडु नदी पुल के बीच अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर अधेड़ महिला घायल, पीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत दूधी कगार मोड़ के समीप गंगा नदी तथा पांडु नदी पुल के बीच सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर शांति देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी श्रीपाल निवासी दला बला खेड़ा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गई। जिन्हें गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया।