मोहनपुर: जसीडीह स्टेशन सड़क स्टैंड के समीप पैदल चल रहे एक बच्चे को कार ने मारी टक्कर ,बच्चा हुआ घायल सदर अस्पताल में भर्ती
जसीडीह स्टेशन रोड स्टैंड के समीप पैदल चल रहे एक बच्चे को शुक्रवार शाम 6:00 बजे कार ने टक्कर दे दी जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया घटना के संबंध में संथाली का निवासी घायल अभिराज कुमार की मां बॉबी देवी ने बताया कि वह बेला बागान जाने के लिए घर से निकली थी तभी तीव्र गति से आ रही एक कार ने बच्चे के पैर में टक्कर दे दी।