पिछोर: पिछोर के बिलैयानाथ मंदिर में विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया समर्थकों को सम्मानित किया, जनसेवा में सक्रिय रहने को कहा
पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दबिया स्थित बिलैयानाथ मंदिर परिसर में सोमवार शाम करीब 7:00 बजे सोशल मीडिया समर्थकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने सभी सोशल मीडिया समर्थकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने समर्थकों को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।