फतुहा: पक्की दरगाह पीपा पुल के पास से नदी थाना पुलिस ने 165 ग्राम स्मैक 19 बोतल बियर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 13, 2026 नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह पीपा पुल के पास से स्मैक व बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर वैशाली जिले के रुस्तमपुर निवासी मोहाबी कुमार है। इसके ट्रॉली बैग से 165 ग्राम स्मैक,19 बोतल बियर, 33 पीस लाइटर, 1000 पीस स्मैक पैक करने बाला डिबिया,6870 रुपया नगद बरामद किया गया है। यह जानकारी फतुहा एसडीपीओ -1अवधेश कुमार ने पीसी के दौरान दिया है।