चूरू: युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जंतर-मंतर जाने से पहले चूरू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी
Churu, Churu | Jul 25, 2026 दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीती देर रात चूरू रेलवे स्टेशन से पुलिस ने डिटेन कर लिया। इसके बाद सभी को कोतवाली थाना ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।