बारां: अटरू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव
Baran, Baran | Jul 31, 2024 बारां जिले के अटरू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।शव क्षत-विक्षत होने से फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है जीआरपी पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है। अस्पताल चौकी के कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि सुबह 5:00 बजे करीब एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया था।