अररिया: अररिया कॉलेज में युवा मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Araria, Araria | Mar 20, 2024 अररिया कॉलेज अररिया में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के दृष्टिगत "मेरा पहला वोट, देश के लिए" विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी युवा एवं भावी मतदाताओं के बीच भारतीय लोकतंत्र के 75 वर्ष के सफर पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम मेंअनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनिकेत कुमार शामिल हुए।