बालोद: मई में आएंगे बोर्ड परीक्षा परिणाम, इतिहास विषय का मूल्यांकन प्रभावित, 595 शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी
Balod, Balod | Apr 5, 2026 माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के द्वितीय चरण का मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर लिया गया है। अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें परीक्षा परिणाम पर टिकी हैं, जो संभावित रूप से मई माह में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, इतिहास विषय में मूल्यांकनकर्ताओं की कमी के कारण उसका मूल्यांकन अभी जारी है।