बालोद: बेटी से बात करने से रोका तो पिता पर 6 सिरफिरे युवकों ने किया जानलेवा हमला, सोते समय सिर पर किया वार; पिता कोमा में
Balod, Balod | Jul 5, 2026 बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र की पिनकापार चौकी अंतर्गत ग्राम संबलपुर में डेढ़ साल पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। नाबालिग बेटी से दूर रहने की हिदायत और सार्वजनिक फटकार का बदला लेने के लिए छह युवकों ने उसके पिता की हत्या की साजिश रच डाली। देर रात परिवार के साथ घर में सो रहे गौकरण साहू के घर में घुसकर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लकड़ी के राफ्टर से उनके सिर,