रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गोलीबारी करने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई कर रजौन पुलिस के हवाले कर दिया । इस घटना को लेकर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला । पुलिस ने अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया किशनपुर गोनिवासी रोहित यादव को लोडेड देशी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।