रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 22, 2024 रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा माल गोदाम तिराहे से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है।