गोरखपुर: कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के बीमार पड़ने के मामले में जेई निलंबित
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र स्थित महमूदाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीमार पड़ने के मामले में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल कॉलेज ग्रामीण उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) दिनेश जायसवाल को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया।आरोप है कि मंगलवार सुबह विद्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई