कुशीनगर-स्कूल प्रबंधक पर महिला टीचर से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
कुशीनगर के द रेनबो लोरेटो स्कूल में एक महिला टीचर ने स्कूल प्रबंधक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा 5 मिनट 47 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रबंधक के कथित आपत्तिजनक व्यवहार और अश्लील बातें करने का दावा किया जा रहा है।
आरोप है कि 1 अक्टूबर को छुट्टी के बाद प्रबंधक ने महिला टीचर को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) बनाने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाया था। टीचर ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
मामला रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक स्थित स्कूल का है।