बालाघाट: कचरे के ढेर में मिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग का शव, 10 साल बाद घर पहुंची अर्थी
शहर के इतवारी सब्जी मंडी क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग का शव कचरे के ढेर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्याम कुमार मेश्राम (58) पिता गौतम मेश्राम निवासी ग्राम खुटिया, वर्तमान निवास वार्ड क्रमांक 29 जयप्रकाश कॉलोनी, बालाघाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार मेश्राम पहले इतवारी सब्जी मंडी म