रामगंजमण्डी: पैसे मांगने की रंजिश में युवक की हत्या, रामगंजमंडी न्यायालय ने सात साल पुराने मामले में तीन को सुनाई उम्रकैद की सजा
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में वर्ष 2019 में हुए बंटी हत्याकांड मामले में अपर सेशन न्यायालय रामगंजमंडी ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने माना कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या की थी। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यवाहक अपरलोक अभियोजक रामकेश मीना ने बताया कि सातलखेड़ी