लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में 20 वर्षीय युवक अंकुश का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी का कार्य करता था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।