किरावली: अछनेरा में देश सेवा के लिए चयनित युवाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
Kiraoli, Agra | Jun 19, 2026 अछनेरा क्षेत्र के गांव अटूस स्थित चौधरी मानसिंह मैरिज गार्डन में अखिल भारतीय जाट महासभा और क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सेना, एयरफोर्स, नेवी और रेलवे जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित स्थानीय युवाओं को पगड़ी, माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन हिन्दू फ्रंट के जिलाध्यक्ष सुदाम