उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक और सहायक अभियंता के साथ बुधवार को 7 बजे बैठक की। इस मीटिंग में जलापूर्ति विभाग को 21 नवंबर को WTP हैंड ओवर संबंधी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। हैंड ओवर के बाद छह माह तक आवश्यकता अनुसार समस्याओं के समाधान का आदेश दिया गया।