पूरनपुर: एसडीएम ने मंडी समिति क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, प्रभारी न मिलने पर लगाई फटकार
पूरनपुर मंडी समिति में गेहूं खरीद की व्यवस्था का एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और डिप्टी आरएमओ प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्रय केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर प्रभारी अनुपस्थित मिले, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।