बुरहानपुर नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना का सम्मेलन आयोजित किए जाने की मांग को मंगलवार को निगम पार्षदों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन दिया। पार्षदों ने कहा कि शहर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना का आयोजन नही किया गया है। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह और निकाह योजना के लिए गरीब लोग इंतजार कर रहे हैं।