रफीगंज: मोहर्रम पर्व को लेकर पौथू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की की गई अपील
रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बीते शाम पौथू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इ