आबापुरा: एसपी सुधीर जोशी ने आंबापुरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया
बांसवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने रविवार को आंबापुरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय रिकॉर्ड, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय और स्वागत कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। एसपी ने रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।