ग्वालियर गिर्द: महिला आरक्षक के पति ने दुकानदार से रंगदारी मांगी, न देने पर शराब की बोतल से किया हमला
कंपू क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी चना कोठार में रविवार रात एक महिला आरक्षक के पति हरेंद्र सिंह चौहान ने कारोबारी गोविंद गोयल से उसकी दुकान पर जाकर चाकू की नोंक पर शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार करने पर हरेंद्र चौहान ने गोविंद गोयल के ऊपर शराब की बोतल तोड़कर हमला कर दिया। गोविंद गोयल का बेटा मानस और अंकुर उन्हें बचाने आए तो उन पर भी कांच की बोतल से हमला किया गया।