शाहगंज: शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिवार की सुख-समृद्धि की मांगी कामना
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को तड़के करीब 4 बजे से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए माता शीतला का आशीर्वाद मांगा।