बसवा: आईजी राहुल प्रकाश ने बांदीकुई थाने का निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
Baswa, Dausa | Oct 11, 2025 आईजी राहुल प्रकाश ने शनिवार दोपहर 3 बजे को बांदीकुई थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि नई धाराओं से अपराधियों को सजा दिलाना और उन पर नियंत्रण करना आसान हुआ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नई धाराओं के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।