पथरिया: पथरिया के शासकीय शादी हॉल में जनसमस्या निवारण शिविर में संपन्न, 100 से अधिक आवेदन पहुंचे, कई मामलों का मौके पर निराकरण
Patharia, Damoh | Jun 13, 2026 पथरिया के शासकीय शादी हाल में शनिवार को जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगारे, एसडीएम निकिता चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने सीमांकन, पीएम आवास, बिजली बिल और पेयजल संकट सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े 100 से अधिक आवेदन दिए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर निराकरण किया।