बस्तर के राहत शिविरों में 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात
बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जगदलपुर के राहत शिविरों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की 24×7 ड्यूटी लगाई गई है। जरूरतमंदों को तत्काल प्राथमिक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मोबाइल मेडिकल यूनिट और एंबुलेंस अलर्ट मोड पर हैं, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सके। डायरिया, बुखार, उल्टी और अन्य जलजनित व मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों और शिविरों का निरीक्षण कर रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बाढ़ प्रभावितों की राहत, सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हर जरूरतमंद तक चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Bastar #FloodRelief #HealthServices #MobileMedicalUnit #DisasterManagement #Chhattisgarh #GoodGovernance
1 views | Bastar, Chhattisgarh | Sep 27, 2026