मोतिहारी: मोतिहारी में भीषण अग्निकांड, दो मासूम बच्चों और स्टाफ की जिंदा जलकर हुई मौत, लाखों का हुआ नुकसान
मोतिहारी के ढाका प्रखंड स्थित बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में शुक्रवार देर रात एक होलसेल किराना दुकान में भीषण आग लग गई. रात करीब 12:30 बजे लगी यह आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरी दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में दुकान मालिक राजकुमार साह के दो बच्चों—सृष्टि (10) और रुद्र (8)—सहित स्टाफ प्रिंस कुमार की जिंदा जलकर मौत