जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रपुरा में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद में निर्दोष ग्रामीण को हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार 2 बजे करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर में सवार होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।