विदिशा नगर: डीजल चोरी का बड़ा खुलासा: 310 लीटर डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
सिविल लाइन थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 310 लीटर डीजल और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया।वाहन XUV 500 बताया जा रहा।