नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में तेज आंधी तूफान से किसानों की फसल गिरी, किसानों को हुआ नुकसान
नौगांवा तहसील क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसलें जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई हैं। अचानक आए इस मौसमी प्रकोप के कारण किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। फसल की बर्बादी: तेज हवाओं के दबाव से गेहूं और सरसों जैसी तैयार फसलें खेतों में झुककर जमीन पर गिर गई हैं।