कोंडागांव: भुमका नाला के पास NH-30 पर दो हाईवा के बीच भीषण टक्कर, हादसे में एक ड्राइवर की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर भूमका नाला के पास आज गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे दो हाईवा टिप्परों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाईवा के चालक का शव वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। जानकारी के अनुसार, जगदलपुर की ओर से गिट्टी लेकर आ रही हाईवा ने कोण्डागांव की ओर से जा रही खाली हाईवा को सामने से टक्कर मार दी।