भोरे: भोरे थाना पर मोबाइल चोरी होने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस, 24 घंटे के अंदर चोरी की मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
भोरे थाना अंतर्गत बाजार से मोबाइल चोरी होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चोरी की गई मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया। जिसके आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।