चित्तौड़गढ़: किला रोड स्थित स्काउट कार्यालय पर जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम स्काउट बेडेन पावेल कार्यालय में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा की अध्यक्षता एवं स्काउट सीईओ चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, समाजसेवी भगवानलाल तड़बा की उपस्थिति में रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकार नाथुलाल एवं टीम द्वारा साक्षरता की अलख जगाई गई।