मंडला: बड़ी खैरी में विधि-विधान से 10 विद्या महाशक्ति पीठ की हुई घट स्थापना
Mandla, Mandla | Sep 22, 2025 श्री सिद्ध दुर्गात्सव समिति बड़ी खैरी में नवरात्रि के प्रथम दिवस माता रानी की स्थापना विधि विधान से की गई। यहां पर घट स्थापना के साथ पूजन अर्चन करते हुए माता रानी विराजमान कराया गया। शाम पांच बजे शिवम् कृष्णाचार्य श्रीधाम वृंदावन ने माता रानी की स्थापना कराते हुए समिति पदाधिकारियों से संकल्प कराया। यहां पर विद्या महाशक्ति पीठ स्थापित की गई है।