गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, कुदरा गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है की फरियादी भईयालाल यादव ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी पुष्पा एवं बबलू यादव के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।