अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता के समीप नहर में शव बहने की सूचना से मचा हड़कंप, घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमावता के पास सोमवार को नहर में शव बहने की सूचना मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर के तेज बहाव में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गं