बालोद: 30 साल पुरानी नियमावली में बदलाव की तैयारी, बौद्ध महासभा के जिला अधिवेशन में सामाजिक सुधारों पर हुआ मंथन
Balod, Balod | Jun 26, 2026 भारतीय बौद्ध महासभा का जिला अधिवेशन चौरेल स्थित सतनाम भवन गौरैया धाम में आयोजित हुआ। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1996 में तत्कालीन तहसील समिति बालोद द्वारा बनाई गई नियमावली में वर्तमान सामाजिक परिवेश के अनुरूप संशोधन कर जिले के बौद्ध समाज में एकरूपता स्थापित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप मेश्राम ने की।